loading...
Current Affairs June 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Current Affairs June 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

छ.ग. महिला एवं बाल विकास विभाग समसामयिकी।

★छत्तीसगढ़ में शिशु मृत्यु-दर में काफी गिरावट आई है।

★केंद्र सरकार के सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) द्वारा जून 2016 में प्रकाशित बुलेटिन के अनुसार राज्य में शिशु मृत्यु-दर प्रति एक हजार जीवित जन्म पर 43 हो गईे है।

★पहले राज्य में एक हजार जीवित जन्म पर 46 थी।

★वर्ष 2016-17 में शिशु मृत्यु-दर 38, वर्ष 2017-18 में 32 और वर्ष 2018-19 में प्रति एक हजार जीवित जन्म पर 25 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

★अन्य राज्यों मध्यप्रदेश में 52, असम और उड़ीसा में 49, उत्तरप्रदेश में 48, तथा राजस्थान और मेघालय में 46 शिशु मृत्यु-दर दर्ज की गई है।

★छत्तीसगढ़ में यह आंकड़ा 43 है जो इन राज्यों से बेहतर स्थिति में है।

★राज्य में शिशु मृत्यु दर में कमी होने के प्रमुख कारण संस्थागत प्रसव का बढ़ना, स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट का संचालन व न्यूबॉर्न स्टेपलाईजेशन यूनिट, न्यूबॉर्न केयर कॉर्नर का संचालन तथा बच्चों का नियमित टीकाकरण है.

छत्तीसगढ़ अभ्यारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान से सम्बंधित समसामयिकी।

अब कांगेर घाटी में बढ़ेगा हिरणों का कुनबा, बन रहा प्रजनन केन्द्र

★कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर 40 लाख रूपए की लागत से *10 हेक्टेयर में विशाल प्रजनन केन्द्र* बनाया जा रहा है।

★यहां पैदा हुए हिरणों को बस्तर के दूसरे राष्ट्रीय उद्यान व अभयारण्यों में छोड़ा जाएगा ।

★जिला मुख्यालय से करीब 38 किमी दूर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अंर्तगत्‌ कोटमसर- नागलसर चौक के पास *10 हेक्टेयर में विभाग द्वारा विशाल डीयर पार्क* विकसित किया जा रहा है।

★यहां कानन पेन्डारी बिलासपुर व नंदन वन रायपुर से हिरणों का करीब 10 जोड़ा लाकर रखा जाएगा।

★बाद में वयस्क हिरणों को इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान सहित पामेड़ व भैरमगढ़ अभयारण्य में आवश्यकतानुसार छोड़ा जाएगा।

★कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर बनाए गए प्रजनन केन्द्र में हिरणों के अलावा दूसरे वन्य जीवों का भी संवर्धन संभव हो पाएगा। वयस्क होने के बाद इन्हे वनों में छोड़ा जाएगा।

[Chhattisgarh] मुख्यमंत्री राजश्री योजना।

बिटिया के जन्म पर मिलेंगे 50 हजार रुपए*
यह राशि माँ के खाते में आएगी।

योजना के तहत बालिका  जन्म के समय - 2,500/- रु.

बालिका के पहले जन्मदिन पर - 2,500 /-रु.

पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर - 4,000 /-रु.

छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर - 5,000/-रु.

10 वी कक्षा में प्रवेश लेने पर - 11,000/-रु.

12 वी कक्षा पास करने पर - 25,000/-रु.
-
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ : योजना 1जून 2016 से लागू ।
-
More...

loading...