loading...

छत्तीसगढ़ अभ्यारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान से सम्बंधित समसामयिकी।

अब कांगेर घाटी में बढ़ेगा हिरणों का कुनबा, बन रहा प्रजनन केन्द्र

★कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर 40 लाख रूपए की लागत से *10 हेक्टेयर में विशाल प्रजनन केन्द्र* बनाया जा रहा है।

★यहां पैदा हुए हिरणों को बस्तर के दूसरे राष्ट्रीय उद्यान व अभयारण्यों में छोड़ा जाएगा ।

★जिला मुख्यालय से करीब 38 किमी दूर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अंर्तगत्‌ कोटमसर- नागलसर चौक के पास *10 हेक्टेयर में विभाग द्वारा विशाल डीयर पार्क* विकसित किया जा रहा है।

★यहां कानन पेन्डारी बिलासपुर व नंदन वन रायपुर से हिरणों का करीब 10 जोड़ा लाकर रखा जाएगा।

★बाद में वयस्क हिरणों को इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान सहित पामेड़ व भैरमगढ़ अभयारण्य में आवश्यकतानुसार छोड़ा जाएगा।

★कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर बनाए गए प्रजनन केन्द्र में हिरणों के अलावा दूसरे वन्य जीवों का भी संवर्धन संभव हो पाएगा। वयस्क होने के बाद इन्हे वनों में छोड़ा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

loading...