loading...
Current Affairs May 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Current Affairs May 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

छत्तीसगढ़ सरकार की श्रद्धांजलि योजना - ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए।

सरकार की संवेदनशील पहल: ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ‘श्रद्धाजंलि योजना’ : मुखिया अथवा कमाऊ सदस्य की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए तत्काल मिलेगा दो हजार रूपये की आर्थिक सहायता

★छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले व्यक्तियों के लिए श्रध्दांजलि योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है।

★परिवार के मुखिया या किसी कमाऊ सदस्य की मृत्यु होने पर इस योजना के तहत 24 घण्टे के भीतर  अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिवार को दो हजार रूपये .तत्काल वित्तीय सहायता प्राप्त करने की पात्रता होगी।

★योजना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लागू है।

★यह योजना पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से संचालित होगी और पंचायत राज संस्थाओं के कार्यक्षेत्र में लागू होगी।

★इस योजना केे क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगी।

★मृतक परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्तव संबधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव का होगा।

निगम-मंडलों और आयोगों में नयी नियुक्तियां।

निगम-मंडलों और आयोगों में नई नियुक्तियां
_______________________________

निगम, मंडलों और आयोगों में अध्यक्ष तथा सदस्य के पदों पर नवीन नियुक्तियां की गई हैं। जानकारी इस प्रकार है -

1 छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग - अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल और सदस्य सर्वश्री रमेश यदु, धनीराम यादव, रूपसिंह साहू, दीनदयाल यादव और सेवाराम अग्रवाल।

2 कृषक कल्याण परिषद-अध्यक्ष श्री विशाल चंद्राकर और सदस्य सर्वश्री अजीत चंद्रवंशी, रामकृष्ण धीवर, विशेषर साहू, भीमसेन दुबे, खेमराज चंद्राकर, ओमप्रकाश, विपुल शर्मा, मितुल कोठारी और कमल किशोर कश्यप।

3 छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड-अध्यक्ष श्री मिर्जा एजाज बेग और सदस्य सर्वश्री शेख रफीक, जुलफेकार कादरी, मिर्जा साजिद पठान, निजाम भाई, गुलाब कादर खान और सुफी एजाज रिजवी।

4 छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी-अध्यक्ष श्री मोहम्मद अकरम कुरैशी, उपाध्यक्ष श्रीमती नजमा अजीम खान और सदस्य सर्वश्री अब्दुल हफीज, बदरूजमा अंसारी, अब्दुल वहीद खान, डॉ. मेहरूद्दीन मिर्जा, श्री सफीक अहमद (फुग्गा भाई), हमीद अहमद शाह, नूर मोहम्मद अरबी, सैयद उस्मान अली, अहमद जकी रजा, गुलाबनबी अंसारी, नजरूद्दीन खोखर, अब्दुल रहीम, अख्तर अली, प्रोफेसर (डॉ.) रिजवान उल्लाह कुरैशी और सर्फराज अहमद।

5 अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण-विशेष आमंत्रित सदस्य सर्वश्री किशोर महानंद, निर्मल मेश्राम, मुन्नू सन्यासी, अनिल खोबरागढ़े और टीकमराम टांडिया।

6 छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग-सदस्य सर्वश्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, सौम्यव्रत चाकी, सत्येन्द्र सिंह, रघुराज सिंह उईके और संग्राम सिंह राणा।

7 छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग-सदस्य सर्वश्री डॉ. सुखनंदन सोनकर, दिलीप दीवान, मुनवेश्वर केशर, प्रहल्लाद रजक, बिशुन कश्यप और ईश्वर पटेल।

8 छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम-सदस्य सर्वश्री दिलीप शुक्ला और राजेश शर्मा।

9 छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड-सदस्य सर्वश्री प्रदीप सागर और ज्योतिनंद दुबे।

10 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल-सदस्य सर्वश्री धनंजय शर्मा और शत्रुहन सिन्हा।

11 छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग-सदस्य श्री हेमचंद जांगड़े।

12 छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग-सदस्य श्री प्रबोध मिंज।

13 छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल-सदस्य सर्वश्री हरविंदर एस. मंगे, अशोक गांधी, मोहन उपारकर, भूपचंद शर्मा, देवचरण पटेल, दावेन्द्र चंद्रा और कड़ती श्रवण।

14 छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग-सदस्य सर्वश्री सुरजीत नवदीप और गणेश सोनी।

15 छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड-सदस्य सर्वश्री होरीलाल चक्रधारी, चित्रसेन प्रजापति, शंभू चक्रवर्ती, भगत कुम्भकार और श्रीमती जमुना पाण्डेय।

16 छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड-सदस्य सर्वश्री व्ही. विश्वनाथन आचारी, भूपेन्द्र सेन, श्रीमती नंदनी धाक और श्रीमती मंजूलता अग्रवाल।

loading...